11 महीने की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिरी, मौत: महाराष्ट्र पुलिस


स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है (प्रतिनिधि)

ठाणे:

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 11 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार को अमृत नगर इलाके में हुई और बच्चे के माता-पिता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

घर में रेंग रही बच्ची असमाबानो नियाज सिद्दीकी गुरुवार दोपहर बाथरूम के बाहर रखी पानी से भरी बाल्टी के पास गई। बच्ची बाल्टी पकड़कर उठी और अंदर झांकने की कोशिश में बाल्टी में गिर गई। हालांकि, उसकी मां ने उसे जल्द ही देख लिया, लेकिन तब तक बच्ची बेसुध हो चुकी थी, उन्होंने बताया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे कलवा सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। पिछले एक महीने में मुंब्रा में यह दूसरी ऐसी घटना है।

(शीर्षक को छोड़कर, इस कहानी को एनडीटीवी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं किया गया है और एक सिंडिकेटेड फीड से प्रकाशित किया गया है।)



Source link